दशा ओसवाल साजना जैन समुदाय की एक सामाजिक संस्था है जिसकी स्थापना सभी दशा ओसवाल परिवारों को आपसी परिचय द्वारा लाभान्वित होने के लिए की गयी है|
दशा ओसवाल साजना का गठन इस हेतु किया गया है ताकि आपस में परिचय एवं मेल जोल का दायरा विस्तृत हो एवं सामाजिक, धार्मिक व व्यावसायिक जरूरतों में आपसी समन्वय और सहयोग द्वारा एक दूसरे की मदद कर साजना को सुदृढ़ता एवं सही दिशा प्रदान कर सकें व हमारी पुरानी गौरवशाली संस्कृति और परंपरा का निर्वहन हो सके|
शुरुआत में दशा ओसवाल साजना, मुख्या रूप से तीन कार्यो को करने जा रहा है:
१. समस्त दशा ओसवाल परिवारों की निर्देशिका बनाना|
२. वैवाहिक परिचय सम्मेलनों का आयोजन करना|
३. वेबसाइट तैयार करना|
आप सभी से निवेदन है की समाज सेवा के इस महायज्ञ में आप भी अपनी सेवाओ रुपी आहुति डालें क्योंकि यह एक भगीरथ प्रयास है जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो का जुड़ना आवश्यक है|
जय जिनेन्द्र!